पांच पंचायतों में पेंशन के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन

पांच पंचायतों में पेंशन के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन

उधवा. उधवा प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में मंगलवार को सोशल ऑडिट की टीम के द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया. जानकारी के अनुसार मसना पंचायत, पश्चिमी उधवा पंचायत, पूर्वी उधवा दियारा पंचायत, मध्य पियारपुर पंचायत तथा आतापुर पंचायत में सोशल ऑडिट की टीम के द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया. सोशल ऑडिट की टीम ने लाभार्थियों से आधार कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र तथा बैंक पासबुक का सत्यापन किया. मौके पर सोशल ऑडिट के बीआरपी सुजन प्रमाणिक, माला कुमारी, साबूरिका दास, सुचित कुमार, पुतुल प्रमाणिक, जयंती कुमारी, कृष्ण मंडल, मनोल मंडल, समीर मंडल, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद, पंचायत सचिव शिवराम मुर्मू, नुकुल कुमार, सत्यनारायण रजवार, जनकदेव यादव, मुखिया एवं पंचायत सहायक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >