राधानगर थाना के सामने ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान

ब्रेथ एनालाइजर से जांच, दो वाहन जब्त कर मौके पर काटा गया चालान

उधवा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत रविवार को राधानगर थाना पुलिस द्वारा थाना के सामने मुख्य सड़क पर ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया, ट्रैक्टर एवं ट्रक सहित विभिन्न वाहनों की जांच की गयी. अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब सेवन की जांच की गयी. थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन एवं एक तिपहिया वाहन को जब्त किया गया. दोनों वाहनों का ऑन द स्पॉट चालान काटते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गयी. थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने कहा कि शराब अथवा किसी भी नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों की जान के लिए गंभीर खतरा भी है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा तेज गति से वाहन न चलायें. पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की. अभियान के दौरान एसआई उमेश तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >