सड़क हादसे में पहले बड़े भाई की मौत, इलाज के दौरान छोटे ने भी तोड़ा दम

बोरियो-तीनपहाड़ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली दो सगे भाइयों की जान. एक की मौके पर मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम. गांव में पसरा मातम.

प्रतिनिधि, बोरियो: बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गयी. तसर केंद्र के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल राजू मुर्मू (25 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इससे पहले उसके बड़े भाई मोटका मुर्मू (30 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. दोनों सगे भाई साहिबगंज जिले के हरिणचारा गांव के रहने वाले थे. एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

एक ही बाइक से तीनपहाड़ जा रहे थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम मोटका मुर्मू और राजू मुर्मू एक ही बाइक से तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर तसर केंद्र के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटका मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राजू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया.

गंभीर हालत में साहिबगंज किया गया था रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजू मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बोरियो पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान राजू ने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गयी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गये शव

घटना की सूचना मिलने के बाद बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये.

पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है.

तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक मोटका मुर्मू के तीन छोटे बच्चे हैं. परिवार के दो जवान बेटों की एक साथ मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हरिणचारा गांव में भी शोक का माहौल है. ग्रामीणों के लिए यह हादसा बेहद सदमे वाला रहा, क्योंकि कुछ ही घंटों के अंतराल में एक ही परिवार के दोनों भाइयों की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >