टोटो और बाइक में टक्कर, दो घायल

Sahibganj

प्रतिनिधि, बरहरवा. पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर बरहरवा थाना क्षेत्र के भीमपाड़ा के पास एक टोटो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, एक टोटो गुमानी से बरहरवा की ओर जा रहा था, जबकि बाइक पर सवार दो युवक बरहरवा से गुमानी की ओर जा रहे थे. तभी भीमपाड़ा के पास दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई. बाइक पर सवार मुख्तार शेख (20) और अलफाज शेख (30) घायल हो गए. दोनों को स्थानीय चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >