करमा पूजा में झूम उठा राजमहल, पारंपरिक गीत-नृत्य से सजी कुर्मी समाज की महफिल

झारखंड के मुंडली पहाड़ पर कुर्मी समाज ने धूमधाम से करमा पूजा का आयोजन किया. करम देवता की पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सामूहिक नृत्य ने उत्सव का माहौल बनाया. समाज की एकजुटता का दिखा अनूठा संगम.

प्रतिनिधि, राजमहल : प्रखंड अंतर्गत मुंडली पहाड़ स्थित मैदान में सोमवार को कुर्मी समाज की ओर से करमा पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी.

करम देवता की हुई पूजा

करमा पूजा प्रकृति एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ा पर्व है. इस अवसर पर करम देवता की पूजा-अर्चना कर करम डाल की स्थापना की गयी. इसके बाद पारंपरिक गीत-संगीत और सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया.

अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार तथा विशेष अतिथि मंटा मंडल और राजेश मंडल शामिल हुए. आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो उर्फ झूलन, सचिव अर्जुन महतो और कोषाध्यक्ष आनंद महतो ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

गीत-नृत्य से बना उत्सवी माहौल

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर पर्व मनाया. इससे मैदान में काफी देर तक उत्सव का माहौल बना रहा. आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी पारंपरिक संस्कृति एवं सामुदायिक एकजुटता का परिचय दिया.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मौके पर कृष्णा महतो, चुनचुन महतो, रिंकू महतो, लोविन महतो, प्रदीप महतो, राजेश महतो, जगदेव महतो, साजन कुमार, पप्पू महतो, केदार महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >