बिहार-बंगाल के सीमावर्ती इलाकों पर रहेगी विशेष नजर: आइजी

विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से संताल परगना के आइजी जी क्रांति कुमार बुधवार को साहिबगंज पहुंचे.

प्रतिनिधि, साहिबगंज. विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से संताल परगना के आइजी जी क्रांति कुमार बुधवार को साहिबगंज पहुंचे. पुलिस लाइन परिसर में एसपी कार्यालय के पास एसपी अमित कुमार सिंह की उपस्थिति और मेजर रोहित कुमार के नेतृत्व में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. मीडिया से बातचीत के दौरान आइजी ने जानकारी दी कि शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है. इसी के तहत, आज साहिबगंज के कई स्थानों का निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि संवेदनशील बूथों और दियारा क्षेत्र में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी, ताकि कोई अवैध सामग्री का आयात-निर्यात न हो सके. खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बंगाल और बिहार की सीमा पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जो पिछले चुनाव की तुलना में अधिक है. संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष निगाह रखी गयी है. इन इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन और वाहन चेकिंग जैसी गतिविधियां कराई जा रही हैं. साथ ही, संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए बंगाल के आईजी, एसपी, डीएसपी रेंज समेत कई अधिकारियों के साथ नियमित संवाद किया जा रहा है. हाल ही में कई बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें विशेष रूप से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर चर्चा हुई है. पड़ोसी राज्यों की पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है और चेक पोस्ट पर निरंतर पुलिस बल तैनात हैं, जो अपनी जांच अभियान को अंजाम दे रहे हैं. सभी का प्राथमिक उद्देश्य है कि चुनाव सुरक्षित, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त