हादसे में जख्मी राज मिस्त्री की मौत के बाद आक्रोशितों ने बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग को जाम

धवार की देर शाम उनका शव पैतृक निवास रघुनाथपुर लाया गया

बरहेट. थाना क्षेत्र के बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर बरमसिया के पास बीते सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल रघुनाथपुर निवासी राज मिस्त्री श्याम सुंदर पंडित (35) के इलाज के क्रम में बुधवार को मौत हो गयी. उनका इलाज पश्चिम बंगाल के जंगीपुर बासमती हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. वहीं, बुधवार की देर शाम उनका शव पैतृक निवास रघुनाथपुर लाया गया, जहां पूरा माहौल गमगीन हो गया. उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं, उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने शव को बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर रख कर जाम कर दिया. जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया तथा मृतक की पत्नी गीता देवी से बातचीत की. इस दौरान थाना प्रभारी ने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास, अंत्योदय कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने को आवश्वस्त किया तथा अंतिम संस्कार के लिये 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 54/24 के तहत मृतक की पत्नी के आवेदन पर वाहन जेएच 04एल 5631 पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है. इधर, गुरुवार को मृतक का अंतिम संस्कार राजमहल गंगा घाट में किया गया. वहीं जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त राज मिस्त्री ने हेमलेट नहीं पहना हुआ था, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची थी. अगर वह हेलमेट पहनकर परिचालन कर रहा होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त