बरहरवा में जमकर हुई गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां व मिट्टी के दीपक की खरीदारी

बाजार में काफी चहल-पहल रही

बरहरवा. दीपावली व काली पूजा को लेकर रविवार को बरहरवा और आसपास के बाजारों में दिन भर रौनक रही. लोगों ने अपने घरों व पूजा स्थलों की सजावट के लिए गेंदे के फूल व माला, झालर, रंग बिरंगी लाइटों, आकाशबत्ती आदि की जमकर खरीदारी की. साथ ही लक्ष्मी पूजन के लिये लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां, पूजन सामग्रियां, मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां और पटाखों की बिक्री भी खूब हुई. इसके अलावे मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. बरहरवा सब्जी मंडी स्थित कृष्णा पूजा भंडार के संतोष कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष दीपावली पर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग विभिन्न डिजाइनों में लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों की डिमांड कर रहे हैं. मिट्टी के दीपक, पूजन सामग्रियों और सजावट के सामानों की भी अच्छी बिक्री हो रही है. इधर, शाम में बाजार में काफी चहल-पहल रही. स्टेशन चौक के आसपास सड़क किनारे लगी दुकानों में एक ओर जमकर खरीदारी हो रही थी, तो दूसरी ओर छोटी-बड़ी वाहनों के आवागमन से पल-पल जाम लग रही थी. हालांकि, स्टेशन चौक पर जवानों की तैनाती के कारण काफी हद तक जाम पर काबू रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >