मंदिरों में पूजा-अर्चना और पहाड़ की तलहटी में पिकनिक से बच्चों व युवाओं में उत्साह चरम पर

रेलवे गेट से पार्क तक लगा रहा जाम, परेशानी

साहिबगंज नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए गुरुवार की अहले सुबह ही लोगों ने उत्सव की शुरुआत कर दी. कुछ लोग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना में जुटे, तो कुछ ने गंगा स्नान कर नये साल की शुरुआत की. वहीं सैकड़ों लोग पहाड़ की तलहटी में पिकनिक मनाकर नववर्ष का स्वागत करते नजर आये. जानकारी के अनुसार एक जनवरी को कई लोग प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों जैसे तारापीठ, कामाख्या मंदिर, बासुकीनाथ और बाबाधाम में माथा टेका, जबकि युवा वर्ग वनभोज कर पर्व का आनंद ले रहा था. साहिबगंज में पहाड़ की तलहटी में स्थित बड़ी झरना और गंगा विहार पार्क जैसे स्थल इस अवसर पर लोगों से खचाखच भरे रहे. लोग घर से बनाये खाने-पीने के सामान लेकर आये थे और गोलगप्पे, चाट-पकौड़े, आइस्क्रीम के साथ नववर्ष का आनंद लिया. पर्यटन स्थलों पर पश्चिम बंगाल और बिहार के लोग भी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाते दिखाई दिये. छोटे-छोटे बच्चे इस उत्सव में विशेष रूप से उत्साहित नजर आये. लोग नृत्य कर, खेल-कूद में शामिल होकर और बच्चों के साथ पार्क में मौज-मस्ती करते हुए नववर्ष का जश्न मना रहे थे. इस दौरान डीएसपी, बीडीओ, थाना प्रभारी और कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे, ताकि पिकनिक और उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. पहाड़ व पार्क से पिकनिक कर लौट रहे की काफी लंबी लाइन देखने को मिली. इसमें घंटी बड़े वाहनों की कतार लग गयी, लोग घंटों जाम में फंसे रहे. रेलवे पश्चिम फाटक होते हुए लोग पिकनिका मनाने के लिए पहाड़ व पार्क जाते हैं, वहीं रेल दोहरीकरण होने के बाद से ट्रेन में आवागमन अधिक हो गया है. इससे फाटक गिरने से अधिक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. गुरुवार होने के कारण मटन, चिकन व मछली की दुकानों पर कम रही भीड़ प्रतिनिधि, साहिबगंज नये साल के आगमन पर शहर व उससे सटे कई इलाकों में पिकनिक मनाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसे लेकर सुरक्षा का पुख्ता ईतक्षम रहा. एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सिदो कान्ह स्टेडियम के निकट, धोबी झरना के पास, मूक बधिर स्कूल के पीछे, गंगा विहार पार्क के पास पुलिस बल तैनात रहे, पार्क के निकट के नेतृत्व में वाहन जांच की गयी. रेलवे स्टेशन पर नववर्ष को देखते हुए रेल पुलिस और जीआरपी द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, नववर्ष पर सैकड़ों की संख्या में पिकनिक मनाने के लिए बिहार व बंगाल से सैलानी साहिबगंज आते हैं. गुलाब देकर मित्रों का स्वागत साहिबगंज नववर्ष के अवसर पर कई लोगों ने गुलाब देकर मित्रों का स्वागत किया, वहीं कुछ ने जमकर नृत्य भी किया, संध्या चार बजते ही पुलिस द्वारा पहाड़ की तलहटी से लोगों की बाहर निकालना शुरू कर दिया गया था, लेकिन फिर भी लोग देर शाम तक नृत्य करते हुए अपने-अपने घर लौटे. हिबगंज – नववर्ष पर सैकड़ों भक्तों स्थानीय गंगा तट पहुंचे और स्नान कर विभिन्न शिवालयों व मंदिरों में पूजन करके नववर्ष मनाया, बायसी मन्दिर, पुलिस लाइन मंदिर, शिवगादी, मोतीझरना, कन्हैय स्थान, बिन्दुवासिनी मंदिर, जैप9 मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मन्दिर, हनुमान मन्दिर, रक्सी स्थान सहित अन्य मन्दिर पहुंचे. पूजा-अर्चना कर नया साल सेलिब्रेट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >