साहिबगंज की नंदनी का जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन

ग्रामीण पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जिले में खुशी का माहौल

साहिबगंज

साहिबगंज जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि ग��रामीण क्षेत्र से आने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी नंदनी कुमारी का चयन 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 के लिए झारखंड राज्य टीम में हुआ है. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित की जाएगी. नंदनी कुमारी, पिता कामेश्वर सिंह, बड़ी कोदरजन्ना, साहिबगंज की निवासी हैं. वे एक ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने अथक परिश्रम, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला खो-खो संघ साहिबगंज के संरक्षक बजरंगी यादव, अध्यक्ष डॉ. रणजीत कुमार सिंह, सचिव जय प्रकाश सिन्हा, जिला खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने नंदनी कुमारी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. खो-खो प्रशिक्षक मुकेश कुमार, शिवनंदन कुमार एवं सुमित कुमार ने कहा कि नंदनी कुमारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. एक ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के बावजूद उनके खेल के जुनून और मेहनत ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलायी है. इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी हर्ष कुमार ने भी नंदनी कुमारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल साहिबगंज जिले बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि सरकार खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं. नंदनी कुमारी के चयन से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है. खेल प्रेमियों का मानना है कि उनका यह सफर आने वाले समय में साहिबगंज जिले के अन्य ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >