सकरीगली शुक्र बाजार गंगा तट पर मिली मृत डॉल्फिन, डीएफओ ने लिया जायजा

तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

तालझारी

प्रखंड स्थित वन कार्यालय के पास शुक्रवार को गंगा नदी में पाये गये मृत डॉल्फिन का पोस्टमार्टम किया गया. इस दौरान सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद और वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे मौजूद थे. पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने किया. इसमें उधवा के डॉ शिवेंद्र कुमार सिंह, बरहरवा के डॉ एहते सामुल और तालझारी के डॉ उमेश कुमार शामिल थे. सूचना मिलने के बाद डॉल्फिन वाचर राजेश चौधरी और वनरक्षक पप्पू यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वन विभाग को इसकी जानकारी दी. डीएफओ साहिबगंज प्रबल गर्ग ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. डॉल्फिन को कब्जे में लेकर तालझारी स्थित वन कार्यालय लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने बताया कि मृत डॉल्फिन सकरीगली के शुक्र बाजार के गंगा तट पर डॉल्फिन वाचर गश्त के दौरान देखी गयी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. वनकर्मियों ने कहा कि नदी और आसपास के जलजीवों की सुरक्षा के लिए निगरानी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >