संजू मड़ैया हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बंदूक, सात कारतूस व चार खोखे बरामद

बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा रक्सो में 19 जनवरी की रात हुई थी हत्या

साहिबगंज

बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा रक्सो में संजू मड़ैया की गोली मारकर की गयी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धुमा किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ किशोर तिर्की ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. बताया कि 19 जनवरी की रात करीब आठ बजे पंचायत भवन के पास संजू मड़ैया की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद कांड संख्या 06/2026 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धुमा किस्कू (22) पिता स्व लखीश्रम किस्कू, निवासी बड़ा रस्सा दमगी टोला, थाना बोरियो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बंदूक, सात जिंदा कारतूस व चार खोखा भी बरामद किया है. एसडीपीओ ने कहा कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. कानून का शिकंजा अपराधियों पर लगातार कसा जायेगा. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक नंददेव राय, थाना प्रभारी रोहित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर टोप्पो, सहायक अवर निरीक्षक गिरधाम मांझी, सहायक अवर निरीक्षक प्रभाकर दुबे, सहायक अवर निरीक्षक देवनारायण साह, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार तिवारी व बोरियो थाने के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >