शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गये युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, करा शादी

ग्रामीणो ने पंचायती कर प्रेमी युगल को हिन्दू रीति रिवाज के साथ करा दिया शादी

बोरियो. थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गये युवक को ग्रामीणो ने पकड़ कर बंधक बना लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायती कर दोनों की शादी करा दी. जानकारी के मुताबिक बोरियो बाजार के केवट टोला निवासी मुकेश कुमार गुरुवार की देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने कुसमी गांव गया था. दोनों को मिलते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद प्रेमी युगल को बंधक बनाकर ग्राम प्रधान के जिम्मे कर दिया. शुक्रवार को ग्रामीणों की पंचायती हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी युगल को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करा दी. बताया जाता है कि युवती की शादी पहले पश्चिम बंगाल में हुई थी. युवती शादी के बाद अपने मायके में ही रह रही थी. मुकेश और युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >