पूर्व विधायक ने किया ””होक रियाक लड़ाई”” संथाली फिल्म का विमोचन

फिल्म से समाज में जागृति आयेगी

साहिबगंज शहर के स्टेडियम रोड स्थित छोटू महाराज सिनेमा कैफे हाल में शुक्रवार को चुन्नू फिल्म के बैनर तले बनी संथाली फिल्म “होक रियाक लड़ाई “का विमोचन वोरियो के पूर्व विधायक सह झामुमो नेता ताला मरांडी ने किया. इसके पूर्व फिल्म में सहायक रोल की भूमिका निभाने वाले व निदेशक पंकज मुर्मू व अन्य ने बुके देकर ताला मरांडी का स्वागत किया. पूर्व विधायक ने कहा कि फिल्म को तैयार करने वाले सभी टीम को बधाई. खुशी की बात है कि संथाली में फिल्म तैयार की गयी है. इसमें खास करके जो जनजातीय लोगों को किस तरह परेशान किया जाता है. उससे संघर्ष करने, अपने हक की लड़ाई कैसे लड़ी जायेगी. यह प्रेरणा ये फिल्म देती है. इससे समाज में जागृति आयेगी. सुबह 10:30 बजे शो में साहिबगंज व गोड्डा में दिखाया जायेगा. फिल्म के निदेशक दशरथ हांसदा हैं. हीरो परितोष सोरेन है. हीरोइन उर्मिला मरांडी और विलेन विनोद सोरेन है. सहयोगी कलाकार मिली हेमराम, पंकज मुर्मू, गंगा रानी थापा हैं. फिल्म में जमशेदपुर और दुमका के मनोरम दृश्य को दर्शाया गया है. 25 लाख की लागत से फिल्म बनायी गयी है. फिल्म की स्क्रीनिंग डायरेक्टर ने बताया पंकज कुमार ने बताया कि फिल्म को बनाने में लगभग सात वर्ष लगे हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >