साहिबगंज में बनकर तैयार है सरसों तेल मिल, दीपावली में होगा शुभारंभ

समिति में है 120 सदस्य , किसानों से लेंगे सरसों :

साहिबगंज साहिबगंज शहर के लोगों के लिएअच्छी खबर है. शहर के आईटीआई कॉलेज के नजदीक साहिबगंज फल, सब्जी, प्रसंस्करण औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड सहकारिता विभाग की ओर से 27 लाख रुपये की लागत से एक बीघा 12 कट्ठा 5 धुर जमीन पर सरसों तेल मिल बनकर तैयार है. दीपावली में शुभारंभ होगा. मिल का ट्रायल हो चुका है. समिति की ओर से ताला हेम्ब्रम की जमीन पर मिल बना है. अभी चहारदीवारी नहीं हुई है. जल्द ही चारदीवारी बनेगी व बिजली आ जायेगा. समिति में 120 सदस्य हैं. महिला व अन्य कर्मचारी तीन पाली में कार्य करेंगे. जानकारी के अनुसार समिति के सदस्य के अदरो में पांच बीघा, महाराजपुर में चार बीघा, राजमहल में 15 बीघा, बोरियो में 10 बीघा जमीन पर सरसों लगा है. वहां से सरसों आयेगा और तेल निकाला जायेगा. शुद्ध तेल एक लीटर, दो लीटर व पांच लीटर की पैकिंग में होगा. बाजार से 10 रुपये कम कीमत पर लगभग 170 रुपये की दर से तेल उपलब्ध होगा. कमेटी के सदस्य सभी दुकान से बात कर सप्लाई करेंगे. बाहर से अगर कोई व्यक्ति सरसों लेकर तेल मिल आकर तेल निकलवाना चाहता है तो किलो की दर से पेराई की जायेगी. तेल के बाद बचे खल्ली को भी बेचा जायेगा. समिति की निदेशक रश्मि रानी पिछले दिनों मिल का निरीक्षण कर चली गयी है. उन्होंने पारस सरसों तेल नाम रखा है. क्या कहते हैं अध्यक्ष : तेल मिल बनकर तैयार है. दीपावली में शुभारंभ होगा. बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है. आवेदन बिजली विभाग में दिये हैं. फिलहाल जेनरेटर से चलेगा. पर्व के बाद बिजली कनेक्शन लगेगा. – भवेश नारायण ठाकुर, अध्यक्ष क्या कहते हैं सचिव : साहिबगंज में समिति के 120 सदस्य मिलकर तेल मिल चलायेंगे. सरकार द्वारा जो सहयोग मिला है, उसपर काम सभी लोग कर रहे हैं. – अशोक साह, सचिव क्या कहते हैं कोषाध्यक्ष : फिलहाल मिल के पास जो जमीन है, उसकी घेराबंदी के लिए विभाग से कहा गया है. साथ ही गोदाम बना देने से बाहर से आने वाले किसान को अनाज रखने में सहूलियत होगी. – शिवशंकर साह, कोषाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >