राजमहल में लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर जोर

बैठक में थानावार आपराधिक कांडों की समीक्षा

राजमहल

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराध मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. बैठक में थानावार आपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लगातार सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि नागरिक सुरक्षा, बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण को लेकर भी कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी. अवैध लॉटरी के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करने, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, नियमित रात्रि गश्ती चलाने तथा समय-समय पर वाहन जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, राजमहल महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >