प्रभु यीशु ने विश्व को दिया शांति व प्रेम का संदेश : फादर

साहिबगंज के बड़तल्ला स्ट्रीट स्थित चर्च में आयोजित हुई विशेष प्रार्थना सभा

साहिबगंज

क्रिसमस के मौके पर शहर के बड़तल्ला स्ट्रीट के निकट ईसाई धर्मावलंबियों ने चर्च में बुधवार की मध्य रात से गुरुवार की सुबह 11 बजे तक प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया. इस दौरान प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि फादर मथियस हेंब्रम, फादर लेजारश किस्कू, फादर टोम ने लोगों को बताया कि प्रभु यीशु पूरी दुनिया के लिए प्रेम व शांति का संदेश लेकर आये. उन्होंने बताया कि ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार क्रिसमस है. उन्होंने कहा कि इस दुनिया में जितने भी प्राणी हैं, उनमें से मनुष्य सर्वश्रेष्ठ है. परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप में बनाया है. इसलिए परमेश्वर में पुत्र प्रभु यीशु को मनुष्य के स्वरूप में हमारे बीच भेजा है. प्रभु यीशु को शांति का राजकुमार भी कहा जाता है. इधर, देर शाम से ही जिले के तमाम चर्च में उत्साह का माहौल देखा गया. फादर ने भी श्रद्धालुओं को बाइबल का संदेश सुनाया. प्रभु यीशु के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया. मौके पर फादर सिस्टर पुष्पा, सिस्टर रोजी, सिस्टर नूरी, ब्रदर जॉन, ब्रदर बास्की समेत दर्जनों समाज के लोग मौजूद थे. सांता क्लॉज ने बच्चों को चॉकलेट वितरण किया. मोमबत्ती जलायी. बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के पथरा मिशन, कांदर मिशन, भतभंगा मिशन समेत विभिन्न गिरजाघरों में ईसाई समुदाय ने धूमधाम से क्रिसमस मनाया. पथरा मिशन के फादर ने प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने संसार में बदलाव के लिए जन्म लेकर लोगों को आपसी भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करने को लेकर लोगों को प्रेरित किया था. वहीं कांदर मिशन में क्रिसमस पर्व कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि फादर ने बताया कि प्रभु यीशु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समुदाय के लोग कार्य कर रहे हैं. कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व प्रभु यीशु की जीवनी की व्याख्या को लेकर नाटकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

क्रिसमस को लेकर सजी चरनी :

क्रिसमस को लेकर बुधवार की मध्य रात्रि में मैरी क्रिसमस मनाया गया. कई जगह ईसा मसीह के जन्म को लेकर चरनी की झांकी बनाकर दर्शाया गया है कि प्रभु ईसा मसीह का जन्म किस जगह और किस तरह हुआ. इसी के दृश्य सजायी गयी झांकी को लोग चरनी कहते हैं. संत जेवियर स्कूल इंग्लिश मीडियम, कैथोलिक चर्च, संत जेवियर स्कूल हिंदी मीडियम एवं कई जगहों पर ऐसा दृश्य बनाया गया है.

क्रिसमस पर साहिबगंज में पिकनिक स्थलों पर उमड़ी भीड़

25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर साहिबगंज के पिकनिक स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिली. बड़ी झरना, मोती झरना और गंगा विहार पार्क जैसे स्थलों पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आए. 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत को लेकर उत्साह चरम पर दिखा. पिकनिक स्पॉट्स पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का उत्साह देखते ही बन रहा था. गंगा विहार पार्क व ग्वाला रेस्टोरेंट में इस साल झूले, मिकी माउस और ब्रेक डांस जैसे आकर्षण खास रहे. वनभोज की यह परंपरा नए साल के आगमन के बाद भी जारी रहने की उम्मीद है. लोग प्राकृतिक स्थलों पर जाकर सुकून और आनंद का अनुभव कर रहे हैं. क्रिसमस और नववर्ष का यह उल्लास साहिबगंज के हर कोने में देखने को मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >