शिव शक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया.

प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र के रक्सी गांव में आयोजित श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक यज्ञ परिक्रमा में भाग लिया. यज्ञ परिक्रमा के दौरान पूरा क्षेत्र ॐ गणेशाय नमः, हर-हर महादेव, उं नमः शिवाय तथा ऊं नमो भगवते वासुदेवाय के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया. संध्या काल में आरती एवं पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभायी. महायज्ञ आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह वालंटियरों की तैनाती की गयी थी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे. महायज्ञ के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह व आस्था का वातावरण बना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >