साहिबगंज के निर्मल कुमार दे को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 15 सितंबर को बर्धमान में होंगे सम्मानित

साहिबगंज के प्रतिष्ठित साहित्यकार, समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कुमार दे को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मोदक महासम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है.

साहिबगंज: जिले के प्रतिष्ठित साहित्यकार, समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कुमार दे को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में आयोजित होने वाले तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मोदक महासम्मेलन में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. समाज सेवा, लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है.

निर्मल कुमार दे को मिलने वाले इस सम्मान से साहिबगंज जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होगा. उनके सम्मान की खबर सामने आने के बाद जिले के साहित्य, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है.

15 सितंबर को बर्धमान में होगा महासम्मेलन

सारा भारत मयरा मोदक समाज कल्याण समिति के सचिव मलय लाहा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आगामी 15 सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बर्धमान स्थित कल्पतरु अनुष्ठान भवन में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मोदक महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

महासम्मेलन की शुरुआत श्री गणेश पूजन के साथ होगी. कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे.

समाज सेवा से लेकर पत्रकारिता तक रहा योगदान

निर्मल कुमार दे लंबे समय से समाज सेवा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. इन्हीं क्षेत्रों में उनके योगदान और सक्रिय भूमिका को देखते हुए आयोजन समिति ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

आयोजन समिति की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए निर्मल कुमार दे ने सम्मेलन में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है.

सम्मान की खबर से जिले में खुशी

सम्मान के लिए निर्मल कुमार दे ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है. वहीं, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद जिले के प्रबुद्ध लोगों ने खुशी जताई है.

स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने इसे साहिबगंज के लिए गौरव का विषय बताते हुए निर्मल कुमार दे को बधाई दी है. लोगों का कहना है कि जिले के किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच पर सम्मान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >