आजादी के उत्सव में दौड़ेगा साहिबगंज, क्रॉस कंट्री में दिखेगा युवा जोश

स्वतंत्रता दिवस पर साहिबगंज में 14 अगस्त को क्रॉस कंट्री दौड़. स्वास्थ्य, एकता व राष्ट्रप्रेम का संदेश.

साहिबगंज. स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिले में देशभक्ति, युवा उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 अगस्त को प्रातः 6 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

साक्षरता चौक से शुरू होगी दौड़

क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ साक्षरता चौक से होगा. प्रतिभागी निर्धारित मार्ग से होते हुए समाहरणालय परिसर तक पहुंचेंगे, जहां दौड़ का समापन होगा. आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गयी हैं.

महिला और पुरुष वर्ग में प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा .प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है.

दौड़ के जरिए फिटनेस और राष्ट्रप्रेम का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के उत्सवी माहौल में आयोजित यह क्रॉस कंट्री दौड़ महज एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाली पहल है. दौड़ के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

जिला प्रशासन ने जिले के युवा, खेलप्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना से यादगार बनाना है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >