साहिबगंज जिले के उधवा- सिरासीन मुख्यपथ पर सड़क दुर्घटना, 2 बाइक सवार युवकों की मौत

साहिबगंज जिले के मनिहारी टोला गांव के समीप दो युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दोनों युवक गाना सुनते सुनते अपने घर लौट रहे थे.

उधवा: उधवा – सिरासीन मुख्यपथ पर राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत मनिहारी टोला गांव के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई. मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला निवासी स्वर्गीय निरंजन मंडल के पुत्र मनीष मंडल (23) तथा रोमेन मंडल के पुत्र मुन्ना मंडल (20) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक मनिहारी टोला भट्टा के समीप गाना सुनते सुनते अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उधवा राधानगर मुख्य सड़क स्थित मनिहारी टोला के समीप बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी.

जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनीष मंडल के माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्तर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इसकी जानकारी राधानगर पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना के एएसआई विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने दोनों के शव को कब्जे में लेकर राधानगर थाना लाया गया. शनिवार को दोनों मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >