प्रतिनिधि, साहिबगंज : साहिबगंज व्यवहार न्यायालय के वर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार का झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में न्यायमूर्ति के पद के लिए चयन होने पर जिला अधिवक्ता संघ, साहिबगंज के अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. अधिवक्ताओं ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी.
अधिवक्ताओं ने जताई खुशी
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, सचिव विजय करण, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद सिंह दारा, वरीय अधिवक्ता देवनारायण यादव, सूर्यनारायण यादव, संजय जायसवाल, बीएन ओझा, शिव शंकर प्रसाद, मानव पासवान, अशोक यादव, राजेश सिंह, संजू सिंह, तारीफ जफर, मंजर रजा, अरविंद राय, भानु प्रताप शील सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे.
