दोपहर में निकली हल्की धूप से मिली राहत, शाम में कनकनी ने बढ़ा दी परेशानी
कोहरे व कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, सुबह विजिविलिटी कम होने से वाहनों की थमी रफ्तार
साहिबगंज
पिछले कुछ दिनों से गांधी चौक, विवेकानंद चौक, पटेल चौक शीतलहरी ने अपना बसेरा बनाना शुरू कर दिया है. इसके कारण सुबह में लोग शीतलहरी के कारण अपने गंतव्य स्थान पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि इलाके में पिछले दो-तीन दिनों से कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है, भले ही दोपहर को हल्की धूप निकलती है, लेकिन लोगों को राहत मिलने से पहले सूर्यदेव गायब हो जाते हैं. शीतलहरी के कारण ट्रेनों की रफ्तार में भी कमी आने लगी है. बताया जाता है कि शनिवार को तापमान में गिरावट रहने के आसार है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन के बाद शीतलहर से राह मिलने की उम्मीद है. शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है