रामपुर दियारा में पुलिस की छापेमारी, घर से 181 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

रामपुर दियारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 181 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप. देखें पूरी रिपोर्ट.

साहिबगंज : गंगा थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाकर एक घर से 181 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गंगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

गुप्त सूचना पर छापेमारी, 181 बोतल शराब बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर दियारा क्षेत्र के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जमा कर रखी गई है. सूचना का सत्यापन करने के बाद एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापामारी कर घर की तलाशी ली. इस दौरान 181 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. शराब को जब्त करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. छापामारी अभियान में जैप-9 के जवान भी शामिल थे.

अवैध शराब कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

गंगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दियारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.

शराब पहुंचाने वाले की तलाश, रूदल सिंह पर नजर

पुलिस के अनुसार जिस घर से शराब बरामद हुई है, उसके मालिक को कुछ दिन पूर्व अवैध शराब के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त शराब वहां किसके द्वारा पहुंचाई गई थी और इसके पीछे कौन कौन लोग सक्रिय हैं. मामले में रूदल सिंह नामक व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

दियारा में संदिग्ध ठिकानों पर जारी रहेगी छापेमारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दियारा क्षेत्रों में अवैध शराब के साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. आने वाले दिनों में ऐसे संदिग्ध ठिकानों को चिह्नित कर सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा. 181 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामदगी को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >