बंगाल में हुए सड़क हादसे में राजमहल के चालक की मौत

बंगाल में हुए सड़क हादसे में राजमहल के चालक की मौत

प्रतिनिधि, राजमहल. थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनिहारी पंचायत के नागेश्वर बाग गांव निवासी एक ड्राइवर की पश्चिम बंगाल के रायगंज में सड़क दुर्घटना में बीती रात्रि मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश महतो का 26 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार महतो पेशे से वाहन चालक था. वह आयशर छह पहिया मिनी ट्रक लेकर रायगंज की ओर गया हुआ था. मालदा-रायगंज एनएच-34 पर रायगंज के समीप बीती रात्रि ट्रक की अन्य वाहन से भिड़ंत हो गई, जिसमें अंकित कुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में लिया और मालदा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. अंकित परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, उसकी मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. गुनिहारी पंचायत के मुखिया सुखवा उरांव एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव को राजमहल स्थित पैतृक आवास लाने की प्रक्रिया जारी थी. नागेश्वर बाग गांव में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suman saurav

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >