मारपीट कर 99 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप : दो पर प्राथमिकी

राजमहल में युवक से मारपीट कर 99 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो लोगों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


राजमहल : राधानगर थाना क्षेत्र के प्यारपुर निवासी गुलाम मुस्तफा ने मारपीट कर रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में थाना कांड संख्या 286/26 दर्ज किया गया है.

आवेदन के अनुसार, 21 अगस्त की शाम करीब 3 बजे गुलाम मुस्तफा मोटरसाइकिल से अपने सेठ के रुपये का कलेक्शन लेकर राजमहल बाजार जा रहा था. इसी दौरान राजमहल ब्लॉक के समीप स्थित मजार के सामने जहांटोला निवासी गुलजार शेख और सलीम शेख ने उसे रोक लिया. आरोप है कि दोनों ने कलेक्शन के करीब 99 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली. विरोध करने पर मारपीट करते हुए चाकू से शरीर के कई हिस्सों पर वार कर घायल कर दिया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने राजमहल थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस घटना की सत्यता, आरोपों और छीने गए रुपये व सोने की चेन के संबंध में जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >