Raj Mahal Assembly Election: एमटी राजा के लिए विजय हांसदा ने मांगा वोट, कहा- चांय जाति को देंगे एससी का दर्जा

Raj Mahal Assembly Election: राजमहल से जेएमएम प्रत्याशी मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के लिए सांसद विजय हांसदा ने वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में चांय जाति को एससी का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

Raj Mahal Assembly Election: राजमहल, दीप सिंह- राजमहल से जेएमएम प्रत्याशी मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के लिए सांसद विजय हांसदा ने वोट की अपील की. चरवाहा मैदान स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा में आयोजित चुनावी सभा में सांसद विजय हांसदा ने बताया कि झारखंड से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली राजमहल मानिकचक गंगा पुल निर्माण को लेकर राज्य कैबिनेट में महागठबंधन की सरकार ने प्रस्ताव पारित कर दिया है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण खर्च का आधा भार राज्य सरकार वहन करेगी. उन्होंने कहा कि जिस बस अड्डा में सभा का आयोजन किया जा रहा है यह उनकी सरकार की देन है जल्द ही यहां से लंबी दूरी के लिए बसों का परिचालन भी होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजमहल नहीं आ पाए, हालांकि उन्होंने राजमहल के लोगों के लिए अपने संदेश दिए हैं.

चांय जाति को एससी का दर्जा दिलाने की करेंगे कोशिश- विजय हांसदा

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि क्षेत्र के चांय जाति को एससी का दर्जा मिले यह बीजेपी के जनप्रतिनिधि नहीं चाहते हैं. इसलिए खानापूर्ति जैसी रिपोर्ट पूर्व की सरकारों ने बनाया था. समय से पहले चुनाव होने के कारण यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में चांय जाति को एससी का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा. अनुमंडलीय अस्पताल के सामने बने 70 दुकान को आवंटित करने की आधी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है महागठबंधन की सरकार बनते ही दुकानदारों को दुकान आवंटित करते हुए मुख्य मार्ग पर सरकारी स्थल को चिन्हित कर जल्द ही नया मार्केट का भी निर्माण कराया जाएगा.

समस्याओं को दूर करने की करूंगा हर संभव कोशिश- एमटी राजा

वहीं, जेएमएम प्रत्याशी एमटी राजा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से अधिकार देने का काम किया है. राजमहल विधानसभा की जनता उनके पक्ष में मतदान कर विजय दिलाएं. क्षेत्र की जन समस्याओं को हर संभव दूर करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थल में ऐतिहासिक विकास महागठबंधन सरकार के माध्यम से की जाएगी. भाजपा सहित अन्य दल के सैकड़ों लोगों ने नामांकन सभा के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. पार्टी जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी और केंद्रीय समिति सदस्य प्रो नजरुल इस्लाम ने सभी का स्वागत किया. महागठबंधन के नेताओं ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान, मो फरीद, सुरेश साहा, दुर्गा मंडल, विकास यादव, सुदर्शन पासवान, मो मारूफ उर्फ गुड्डू, बुल्लू पहाड़िया , बसंती हांसदा सहित अन्य मौजूद थे.

Also Read: Raj Mahal Assembly Election: हर साल एक लाख बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, बोले अनंत ओझा, नहीं बना मानिकचक गंगापुल तो नहीं मागूंगा वोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >