हत्या के प्रयास मामले में वारंट लेकर राजमहल पहुंची रायबरेली पुलिस, अभियुक्त की तलाश में दबिश

हत्या के प्रयास के मामले में गैरजमानती वारंट लेकर रायबरेली पुलिस राजमहल पहुंची. अभियुक्त अनवारुल शेख की तलाश में संभावित ठिकानों पर कार्रवाई जारी है.

प्रतिनिधि, राजमहल : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के कोतवाली नगर थाना की पुलिस हत्या के प्रयास के एक मामले में गैर जमानती वारंट का तामिला कराने और प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को राजमहल पहुंची. पुलिस राजमहल थाना क्षेत्र के रहने वाले प्राथमिकी अभियुक्त अनवारुल शेख की तलाश में पहुंची थी. मामले को लेकर रायबरेली के कोतवाली नगर थाना में कांड संख्या 934/2013 दर्ज किया गया था.

अभियुक्त की तलाश में संभावित ठिकानों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान अभियुक्त अनवारुल शेख की संलिप्तता सामने आने के बाद उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. रायबरेली पुलिस ने राजमहल थाना पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर तलाश की. पुलिस द्वारा वारंट के तामिला एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >