उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती को दें बढ़ावा : डीसी

समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला की बैठक संपन्न

साहिबगंज. जिले में राज्य योजना अंतर्गत संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला की समीक्षा और अनुश्रवण हेतु जिला दंडाधिकारी सह डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न बीच गुणन प्रक्षेत्रों में कृषि पाठशाला का संचालन अलग-अलग कार्यकारी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है. शिक्षा एवं कल्याण समिति बरहरवा ने सोलर पंप सेट, मशरूम उत्पादन और प्रशिक्षण कार्य किए जाने की जानकारी दी. साहेबगंज प्रक्षेत्र में पॉली हाउस निर्माण और मशरूम इकाई की स्थापना की गई है, जबकि राजमहल प्रक्षेत्र में उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती को बढ़ावा देने का कार्य चल रहा है. डीसी ने सभी संस्थाओं को निर्देश दिया कि योजनांतर्गत स्वीकृत कार्य 20 फरवरी 2026 तक पूर्ण करें और इसे गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से लागू करें. उन्होंने कृषक पाठशालाओं में बकरी पालन, सूकर पालन, गौ पालन और मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों को अनिवार्य रूप से विकसित करने तथा किसानों को नियमित प्रशिक्षण और परिभ्रमण कार्यक्रमों से जोड़ने पर बल दिया. बैठक में डीडीसी सतीश चंद्रा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, अन्य विभागीय पदाधिकारी और कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >