कैथोलिक चर्च कुंडली में हुई प्रार्थना, पुनरुत्थान का दिया संदेश

मसीही विश्वासियों ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनायी.

बरहेट. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुंडली स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को ईस्टर संडे मनाया गया. इस अवसर पर बरहेट, कुंडली, ईलाकी, तिलाकी, झबरी, कुसमा समेत अन्य स्थानों से ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए, जहां मसीही विश्वासियों ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनायी. इससे पूर्व शनिवार की देर रात चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान फादर इग्नियस टुडू कहा कि ईस्टर संडे प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने का प्रतीक है, जो मानव जीवन में नयी आशा, विश्वास और जीवन का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि यीशु का पुनरुत्थान हमें सिखाता है कि सत्य और प्रेम की हमेशा जीत होती है. अंत में सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, क्षमा और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >