ढोल-नगाड़े व पारंपरिक हथियार के साथ निकाली गयी विसर्जन शोभा यात्रा, नम आंखों से मां को दी गयी विदाई
Copied link
युवाओं ने दिखाये करतब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा
साहिबगंज
शहर में बुधवार को काली प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. शहर के अधिकांश काली मंदिरों से प्रतिमाओं को महाजनपट्टी, चौक बाजार, गांधी चौक, बाटा चौक, न्यू रोड, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक और बड़तल्ला के मार्गों से ले जाकर गंगा में विसर्जित किया गया. इस दौरान ढोल-नगाड़े और पारंपरिक गाजे-बाजे के बीच भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में एसी गौतम कुमार भगत, एसडीओ अमर जॉन, डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे. जिला प्रशासन और नगर परिषद ने गंगा तट स्थित शकुंतला सहाय घाट और फेरी घाट पर बैरिकेडिंग कर पूजा समितियों को सुरक्षित विसर्जन की सुविधा प्रदान की. गुल्लीभट्ठा बम काली समिति, वायसी मंदिर समिति, झंडा मेला पूजा समिति और बड़ी काली मंदिर पूर्वी फाटक गुरुवार को विसर्जन का आयोजन करेंगी. बुधवार संध्या 6 बजे से देर रात तक शहर के कई क्षेत्रों में प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा, जिससे आम लोगों को कुछ असुविधा हुई. इस अवसर पर जग जग मशान काली पूजा समिति, रसूलपुर दहला, महावीर समिति सब्जी मंडी, बंगाली टोला, चौक बाजार, नॉर्थ कॉलोनी, कृष्णानगर केएन क्लब, बड़तल्ला, गुल्लीभट्ठा छोटी काली और गोड़ाबाड़ी हटिया समेत अन्य समितियों ने विधिवत रूप से काली प्रतिमा का विसर्जन किया. पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी से पूरे कार्यक्रम में शांति और सुरक्षा बनाए रखी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.