नये साल पर पिकनिक स्पॉट गुलजार, मस्ती में डूबे रहे लोग

मंदिरों में पूजा-अर्चना और पहाड़ की तलहटी में पिकनिक से बच्चों व युवाओं में उत्साह चरम पर

साहिबगंज

नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए गुरुवार की अहले सुबह ही लोगों ने उत्सव की शुरुआत कर दी. कुछ लोग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना में जुटे, तो कुछ ने गंगा स्नान कर नये साल की शुरुआत की. वहीं सैकड़ों लोग पहाड़ की तलहटी में पिकनिक मनाकर नववर्ष का स्वागत करते नजर आये. जानकारी के अनुसार एक जनवरी को कई लोग प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों जैसे तारापीठ, कामाख्या मंदिर, बासुकीनाथ और बाबाधाम में माथा टेका, जबकि युवा वर्ग वनभोज कर पर्व का आनंद ले रहा था. साहिबगंज में पहाड़ की तलहटी में स्थित बड़ी झरना और गंगा विहार पार्क जैसे स्थल इस अवसर पर लोगों से खचाखच भरे रहे. लोग घर से बनाये खाने-पीने के सामान लेकर आये थे और गोलगप्पे, चाट-पकौड़े, आइस्क्रीम के साथ नववर्ष का आनंद लिया. पर्यटन स्थलों पर पश्चिम बंगाल और बिहार के लोग भी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाते दिखाई दिये. छोटे-छोटे बच्चे इस उत्सव में विशेष रूप से उत्साहित नजर आये. लोग नृत्य कर, खेल-कूद में शामिल होकर और बच्चों के साथ पार्क में मौज-मस्ती करते हुए नववर्ष का जश्न मना रहे थे. इस दौरान डीएसपी, बीडीओ, थाना प्रभारी और कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे, ताकि पिकनिक और उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >