फुलभंगा में खुला हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप, राहगीरों और ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा.

बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर फुलभंगा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का उद्घाटन हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी सुविधा मिलेगी. यह क्षेत्र के विकास में अहम कदम है.

प्रतिनिधि, बरहेट : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर स्थित फुलभंगा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान, प्रो नजरुल इस्लाम एवं संचालक सिबुल मरांडी ने संयुक्त रूप से किया.

पेट्रोल पंप खुलने से राहगीरों को मिलेगी सुविधा

बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप खुलने से राहगीरों और क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी. यह इस इलाके के व्यावसायिक और बुनियादी विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. नए पेट्रोल पंप के खुलने से स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों को ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं, प्रो नजरुल इस्लाम ने भी पंप संचालक को शुभकामनाएं दीं. मौके पर बल्लू सोरेन, समदा सोरेन, संजय सोरेन, फिरोज अंसारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >