विशेष अभियान चला कर मिट्टी नमूना संग्रह का कार्य करें : परियोजना निदेशक

विशेष अभियान चला कर मिट्टी नमूना संग्रह का कार्य करें : परियोजना निदेशक

साहिबगंज.जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा प्रमोद एक्का की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधकों ने भाग लिया. जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे बीज विनिमय व वितरण योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना, झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना, किसानों का ब्लॉक चेन में निबंधन, केसीसी, मिट्टी नमूना संग्रह, आरकेवीवाइ-पीडीएमसी योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. उन्होंने निर्देश दिया कि 19 से 30 मई तक विशेष अभियान चलाकर सभी प्रखंडों में लक्ष्य अनुरूप मिट्टी नमूना संग्रह का कार्य सुनिश्चित किया जाये. ब्लॉकचेन में छूटे किसानों के निबंधन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये. इसमें विशेष रूप से पीवीटीजी समुदाय को आच्छादित करने का निर्देश दिया. बीज वितरण के लिए आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का भी निर्देश दिया. बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत संकुल चयन में एसटी/पीवीटीजी समुदाय को प्रमुखता देने का निर्देश दिया गया. आत्मा योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, किसान समृद्धि योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी. लाभुकों के चयन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. एसएमएइ योजना के अंतर्गत ब्लॉक एक्शन प्लान बनाने की विस्तृत जानकारी दी गयी. सभी प्रखंडों को निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर एक्शन प्लान बनाकर समर्पित करें. इस अवसर पर किसान समृद्धि योजना के तहत साहिबगंज प्रखंड के 10 कृषकों एवं मंडरो के दो कृषकों समेत 12 कृषकों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण जिला कृषि पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया. योजना के अंतर्गत कृषकों को 90% अनुदान पर 2HP चलंत सोलर पंप सेट उपलब्ध कराया गया. कृषक अंशदान के रूप में एसी पंप सेट के लिए 18075 व डीसी पंप सेट के लिए 18175 रुपये निर्धारित है. बैठक में अभियंता राम प्रकाश कुमार, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोगता, उप परियोजना निदेशक आत्मा मंटू कुमार व संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम एवं एटीएम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >