साहिबगंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा किया पार

निचले इलाके के लोगों में बाढ़ का खतरा सताने लगा

साहिबगंज. लगातार बारिश होने के कारण साहिबगंज में गंगा का जलस्तर शुक्रवार को चेतावनी रेखा 26.25 मीटर ले पार कर गया. देर शाम तक 26.50 था, जो शनिवार की सुबह 6 बजे 26.65 मीटर पहुंच जायेगा. खतरे के निशान 27.25 मीटर से 60 सेमी नीचे है. गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारावासी सहित नगर के कमल टोला, पुरानी साहिबगंज, कबुतरखोपी, भरतीया कॉलोनी, रसूलपुर दहला, शोभनपुर भटठा आदि निचले इलाके के लोगों में बाढ़ का खतरा सताने लगा है. जानकारी के अनुसार, प्रति घंटा 1 सेमी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है. खतरा का निशान 27.25 मीटर है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >