शब-ए-बरात पर इबादत में डूबे लोग, मांगी दुआ

कब्रिस्तानों में पहुंच कर मांगी मगफिरत की दुआ, उलेमा का सुना संदेश

साहिबगंज. शब-ए-बरात के मुबारक मौके पर साहिबगंज जिला मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी रात इबादत और दुआओं में गुजारी. शहर के विभिन्न मुस्लिमबहुल मोहल्लों की मस्जिदों में देर रात तक नमाज़, तिलावत और जिक्र-ओ-अज़कार का सिलसिला चलता रहा. लोगों ने अल्लाह से अपनी मगफिरत, रहमत और आने वाले रमजान महीने की तैयारी के लिए दुआएं मांगीं. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के करीब नौ मुस्लिम मोहल्लों की मस्जिदों में विशेष इबादत का आयोजन हुआ. अकीदतमंदों ने नफिल नमाज़ अदा की. कुरआन पाक की तिलावत की और तौबा-इस्तिगफार करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी. रात गहराने के साथ बड़ी संख्या में लोग शहर स्थित ईदगाह और कब्रिस्तानों में पहुंचे. जहां उन्होंने अपने मरहूम रिश्तेदारों की मगफिरत के लिए दुआएं कीं. हबीबपुर मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुल बारी ने बताया कि शाबान का महीना इस्लाम में बेहद फज़ीलत वाला माना गया है. उन्होंने कहा कि हदीस में इस महीने की अहमियत बयान की गयी है. मुसलमानों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह को राजी करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >