बरहेट : पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. शनिवार को पुलिस ने बरहेट के बोरियो स्टैंड स्थित राकेश साह के सीएसपी में सह-संचालक के रूप में कार्यरत लबरी निवासी दीनबंधु मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ऑनलाइन ट्रांसफर के साक्ष्य से आरोपी बना
पुलिस के अनुसार, दीनबंधु मंडल को ऑनलाइन ट्रांसफर से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर मामले में आरोपी बनाया गया है. इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक दो कंप्यूटर ऑपरेटरों समेत कुल 16 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.
डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी
पुलिस पेंशन फर्जीवाड़े से जुड़े लेन-देन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.
