ज्ञान की देवी की आराधना में डूबे छात्र

जिले भर में धूमधाम से मनायी गयी सरस्वती पूजा, अलग-अलग थीम पर बने पंडाल रहे आकर्षण के केंद्र

साहिबगंज शहर समेत जिले भर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी. शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों पर स्थापित पूजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. जिले का वातावरण दिनभर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा. विभिन्न पूजा समितियों की ओर से समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आकर्षक थीम पर आधारित पंडालों और फूलों की भव्य साज-सज्जा की गयी. साउथ कॉलोनी आदर्श संघ ने 17 फीट ऊंची मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही. दिव्या ज्योति संघ से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान व मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव को दर्शाने वाली थीम प्रस्तुत की गयी. मजहर टोला में चित्रकार श्याम विश्वकर्मा ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित मंदिर की कलाकृति बनायी. वहीं आर्मी संघ हबीबपुर में पुणे के करताज जैन मंदिर की कलात्मक झलक देखने को मिली. सब्जी मंडी क्षेत्र में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की थीम पर बच्ची के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी. कृष्णानगर बड़ी सरस्वती पूजा कमेटी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी लोगों को आकर्षित करती रही. एकता क्लब विजय ज्योति संघ नया टोला द्वारा सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश दिया गया, जबकि महाजन पट्टी में अंतरिक्ष, ग्रह और उपग्रह की आकृतियां दर्शायी गयी. विभिन्न पूजा पंडालों को आर्टिफिशियल फूलों और कपड़ों से सजाया गया. देर रात तक श्रद्धालु पूजा पंडालों में मां सरस्वती के दर्शन करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >