पहाड़िया महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ ने की मामले की जांच

गांव के ही युवक गंगाराम मालतो घर आया और जबरन घर के अंदर लेकर जाकर दुष्कर्म किया. हो-हल्ला करने पर युवक मौके से फरार हो गया.

बोरियो. थाना क्षेत्र में अधेड़ आदिम जनजाति पहाड़िया महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के गांव के ही एक युवक ने घटना को दिन में अंजाम दिया है. 51 वर्षीय पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगया है कि चार जून की सुबह करीब 8 बजे घर पर कोई नहीं था. इसका फायदा उठाकर गांव के ही युवक गंगाराम मालतो घर आया और जबरन घर के अंदर लेकर जाकर दुष्कर्म किया. हो-हल्ला करने पर युवक मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने थाना कांड 37/24 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में 164 बयान दर्ज किया गया है. इधर एसडीपीओ किशोर तिर्की शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की. बताया मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >