बाल संरक्षण व मानव तस्करी की रोकथाम पर हुई चर्चा

जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक का आयोजन

साहिबगंज. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को पीड़ितों के लिए पीड़ित-केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्रोत और गंतव्य राज्यों में प्रमुख हितधारकों के साथ जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमार की अध्यक्षता में झारखंड विकास परिषद के बैनर तले किया गया. इसका उद्देश्य बाल संरक्षण, मानव तस्करी की रोकथाम तथा पीड़ित उन्मुख सेवाओं को सुदृढ़ करना था. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख हितधारकों जैसे- बाल संरक्षण इकाई, जेजेबी, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बालक बाल गृह, मंथन संस्था एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे. बैठक में विशेष रूप से स्रोत एवं गंतव्य जिलों में तस्करी की रोकथाम हेतु समन्वय को मजबूत करना है. बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसे मुद्दों पर सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना है. इसके बाद झारखंड विकास परिषद पतना की सचिव सुहासिनी ने बच्चों के सर्वोत्तम हित के लिए सभी हितधारको को आपस में समन्वय स्थापित करके काम करने के लिए प्रेरित किया. सभी प्रतिभागियों ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि जिले में किसी भी प्रकार की बाल तस्करी या शोषण की घटना पर शीघ्र एवं समन्वित कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >