चोरी के मोबाइल व जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने चोरी के संगठित गिरोह का किया उद्भेदन

साहिबगंज

नगर थाने की पुलिस ने ट्रेन में चोरी की घटना में सक्रिय संगठित गिरोह का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी के जेवरात व अन्य सामान के साथ महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से रेलवे यात्रियों से होने वाली चोरियों से जुड़े गिरोह के कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं. पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को 18 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर पाइप रोड इलाके में ट्रेन से चोरी किये गये सामान की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हबीबपुर पाइप रोड स्थित घर में छापेमारी कर नगमा परवीन (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से छह मोबाइल फोन, दो पावर बैंक, दो ईयर बड्स, 25 घड़ियां, आठ जोड़ी चांदी की पायल, आठ चांदी की अंगूठी, पांच चांदी की चेन, तीन जोड़ी बिछिया, एक चांदी का ब्रेसलेट, एक चांदी का लॉकेट तथा विभिन्न प्रकार के सर्जिकल आइटम बरामद किये गये. पुलिस के अनुसार बरामद सभी सामान ट्रेन यात्रियों से की गयी चोरी की है. इस मामले में नगर थाने में 19 जनवरी को कांड संख्या 07/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिला का पति अखिलेश कुमार भगत पूर्व में कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वही इस गिरोह का मास्टरमाइंड तो नहीं है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, एसआइ प्रकाश रंजन, मो आफताब अंसारी, हिमांशु कुमार हेमंत , एएसआइ सिदाम रविदास, हवलदार उमर इकबाल, हवलदार अरविंद कुमार यादव, महिला आरक्षी जयमनी देवी तथा महिला आरक्षी दुर्गा यादव शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >