एक रोटी कम खायें, मगर बच्चों को शिक्षित जरूर करें

पतौड़ा की मदरसा पीर बाबा बहाउद्दीन कादरी दरगाहडंगा में दो दिवसीय विज्ञान क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

उधवा

उधवा प्रखंड के पतौड़ा पंचायत अंतर्गत मदरसा पीर बाबा बहाउद्दीन कादरी दरगाहडंगा में दो दिवसीय विज्ञान क्विज एवं वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता का रविवार को सफल समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अत��थि के रूप में झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख़, प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली एवं मौलाना फारुख शम्सी उपस्थित थे. प्रतियोगिता के दौरान मदरसा के विद्यार्थियों के बीच केरात, तकरीर, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गयी. बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया. शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थियों ने सहजता से दिये. मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गये. अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. मदरसा अध्यक्ष मसउद आलम ने बताया कि यहां पारंपरिक शिक्षा जैसे अरबी, उर्दू व कुरान के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान जैसे आधुनिक विषयों की भी पढ़ाई करायी जाती है. उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही संस्था का उद्देश्य है. मुख्य अतिथि केताबुद्दीन शेख़ ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को विकास की राह पर ले जा सकती है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि चाहे एक रोटी कम खायें, लेकिन बच्चों को जरूर शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है. इस अवसर पर डॉ. शफीकुल आलम, हाजी मुस्तकीम, अखलाकुर रहमान, मौलाना अब्दुल खालिक, नुरूल हक, हाफिज ताजामुल, इलियास शेख़, सब्बीर आलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >