पाकुड़ में राष्ट्रीय अभियंता दिवस का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय अभियंता दिवस की पूर्व संध्या पर पाकुड़ जिले में समाहरणालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, आइटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। डीसी मनीष कुमार ने सभी अभियंताओं को दिवस की शुभकामनाएं दीं और महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर यह दिवस मनाए जाने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अभियंता देश के बुनियादी ढांचे एवं तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं, न कि केवल पुल, इमारतें बनाते हैं।

संवाददाता, पाकुड़. राष्ट्रीय अभियंता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, आइटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी. इस अवसर पर डीसी मनीष कुमार ने सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह दिवस हर वर्ष 15 सितंबर को भारत के महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि अभियंता देश के बुनियादी ढांचे और तकनीकी विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. वे केवल पुल-पुलिया और भवनों का निर्माण नहीं करते, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

गंगा में लगातार हादसे चिंताजनक, एनडीआरएफ की हो यूनिट: सत्यप्रकाश

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें >