पशु चारा लाने दियारा जा रहे वृद्ध की डूबने से मौत

तालझारी थाना क्षेत्र में मीना बाजार स्थित गंगा घाट के पास हुई घटना

तालझारी. थाना क्षेत्र के मीना बाजार निवासी बच्चू यादव उर्फ बालक यादव (63) मंगलवार को गंगा नदी में डूब गया. बताया गया कि वे मीना बाजार गंगा घाट से वह पशु चारा लाने दियारा जा रहा था कि अचानक गंगा के गहरे पानी के बहाव में पड़ने के कारण डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो हो -हल्ला किया. आसपास के लोगों ने खोजबीन कर उसे गंगा नदी से बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना तालझारी थाने को दी गयी. घटना कि जानकारी मिलते एसआइ कन्हैया प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया . वृद्ध अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटा व दो बेटी छोड़ गया है. इसमें एक बेटी का शादी हो चुकी है. लोगों ने बताया कि वृद्ध खेतीबारी करता था. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >