असली व नकली शराब में फर्क करना काफी मुश्किल, झारखंड सरकार के लोगो का हो रहा था इस्तेमाल

धंधे में शामिल एक भी सदस्य बख्शा नहीं जायेगा

पतना. रांगा थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ गांव में किराये के एक मकान में संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव को शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ गांव के एक किराये के मकान पर अवैध रूप से नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. जिस पर उन्होंने अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित किया. सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सत्यापन हेतु एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. जिसमें थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव के साथ पुअनि गौरव भगत, सअनि अरविंद सोरेन व थाना के सशस्त्र बल रमेश हेम्ब्रम व अन्य के द्वारा शिवापहाड़ के उक्त स्थान में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस को देख एक आदमी मौके से भाग निकला. छापेमारी में पुलिस ने आईबी 375 एमएल का 10 पीस, आईबी 180 एमएल का 25 पीस, आरएस 375 एमएल का 27 पीस, आरएस 180 एमएल का 35 पीस, बी7 375 एमएल का 25 पीस व बी7 180 एमएल का 80 पीस की सील पैक नकली शराब की बोतलें बरामद की है. इसके अलावे विभिन्न कंपनियों के विभिन्न एमएल के कुल 1088 पीस ढक्कन, विभिन्न साइज की 432 पीस खाली बोतलें, 1296 पीस स्टीकर, 20 लीटर स्प्रिट, शराब का रंग तैयार करने वाला कलर के अलावे अन्य सामान्य भी जब्त किया है. जब्त सभी सामान को विभिन्न वाहनों के माध्यम से थाना लाया गया. मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मोहन मंडल, चंदन साहा, मुकेश पांडे एवं सूचित साह के खिलाफ रांगा थाना में कांड संख्या 115/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मौके पर एसआइ सत्यवान कुंभकार, एसआई महेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. वहीं मिनी शराब फैक्ट्री में छापेमारी में बरामद 1296 पीस स्टीकर में झारखंड सरकार का लोगो लगा हुआ है. उक्त गिरोह के सदस्य बहुत ही चालाकी से मिलावटी नकली शराब बनाकर बाजार में सप्लाई करता था. नकली व असली शराब में फर्क कर पाना काफी मुश्किल है. झारखंड सरकार का लोगो होने के कारण ग्राहक बिना किसी शक के नकली शराब खरीद लेते हैं. फिलहाल, उक्त कार्रवाई रांगा थाना पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है. इधर, पुलिस यह पता लगाने में जुड़ गयी कि आखिर इतनी भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का स्टीकर, ढक्कन गिरोह के पास पहुंचा ? उक्त गिरोह में और कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं ? थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब, नशीली पदार्थ व गैर कानूनी धंधे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा. उक्त धंधे में शामिल एक भी सदस्य बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >