मुर्शिदाबाद में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 210 गोलियां और 10 पिस्टल जब्त

मुर्शिदाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. 210 जिंदा गोलियां, 10 पिस्टल और 7 मैगजीन जब्त. 4 आरोपी गिरफ्तार. नेटवर्क का खुलासा जारी.

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 210 जिंदा गोलियां, 10 पिस्टल और सात मैगजीन बरामद की हैं. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

घर में छापेमारी, पांच पिस्टल बरामद

बहरमपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पापाई घोष के घर पर छापेमारी की गयी. तलाशी के दौरान 170 जिंदा गोलियां, पांच पिस्टल और सात मैगजीन बरामद हुईं. पुलिस ने मौके से पापाई घोष को गिरफ्तार कर लिया.

जलंगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

शक्तिपुर थाना पुलिस ने जलंगी इलाके में अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 40 जिंदा गोलियां और पांच पिस्टल बरामद की गयीं. दोनों थाना क्षेत्रों से बरामद हथियार और गोलियां पुलिस ने जब्त कर ली हैं.

पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ

मुर्शिदाबाद के एसपी सचिन मक्कार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस रिमांड मिलने के बाद हथियारों की खरीद-बिक्री, आपूर्ति और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी. पुलिस हथियारों के स्रोत और उन्हें कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी भी जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार कुशवाहा

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >