बरहेट : थाना क्षेत्र के बरहेट-पेटखसा मुख्य मार्ग अंतर्गत संत मेरी स्कूल के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों के सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमलढाब निवासी राजकुमार केवट (50) पिता रोहनी केवट पेटखासा गांव की ओर से आ रहे थे, इसी दौरान बरहेट से पहाड़पुर की ओर जा रहे पहाड़पुर निवासी रोहित ठाकुर (32) पिता कमलेश्वर ठाकुर की मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गये.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉ रफीक शेख ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.
पुलिस ने शुरू की छानबीन
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बरहेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी.
