तीनपहाड़ में ट्रेन खुलते ही महिला का मोबाइल झपटा,RPF जांच में जुटी

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर ट्रेन में जैसे ही बैठीं, उनका 14 हजार रुपये का Samsung मोबाइल ट्रेन से उतरते ही एक झपटमार छीनकर भाग गया. RPF मामले की जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है.

प्रतिनिधि, तीनपहाड़: मालदा रेल मंडल अंतर्गत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर ट्रेन में सवार महिला यात्री के हाथ से अज्ञात झपटमार मोबाइल छीनकर फरार हो गया. ट्रेन स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद हुई इस घटना से महिला यात्री परेशान हो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार हरचंदपुर निवासी रूपा देवी घर का राशन और अन्य जरूरी काम के लिए तीनपहाड़ आयी थीं. काम पूरा करने के बाद वह प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचीं और तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर में सवार हो गयीं.

ट्रेन खुलते ही पास पहुंचा झपटमार

महिला के अनुसार ट्रेन तीनपहाड़ स्टेशन से रवाना होकर कुछ ही दूर पहुंची थी कि अचानक एक युवक उनके करीब आया और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गया.

अचानक हुई घटना से महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही झपटमार मौके से निकल गया. महिला ने बताया कि उनके पास Samsung कंपनी का मोबाइल था, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये है.

परिजनों ने RPF को दी घटना की जानकारी

घटना के बाद रूपा देवी ने अपने परिजनों को मोबाइल झपटमारी की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने तीनपहाड़ RPF को मौखिक रूप से घटना की सूचना दी.

मोबाइल छिन जाने के बाद महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

बरहरवा GRP में आवेदन देने की सलाह

मामले को लेकर तीनपहाड़ में कार्यरत RPF के ASI विश्वनाथ टुडू ने बताया कि मामला बरहरवा GRP के अंतर्गत आता है. महिला को घटना के संबंध में रेल थाना बरहरवा में आवेदन देने के लिए कहा गया है.

उन्होंने बताया कि RPF भी मामले की जांच कर रही है. घटना में शामिल झपटमार की पहचान के लिए संभावित संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

जल्द गिरफ्तारी का दावा

RPF के ASI विश्वनाथ टुडू ने बताया कि एक-दो संदिग्धों पर नजर है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही अज्ञात झपटमार को पकड़ लिया जाएगा.

ट्रेन में यात्रियों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए यात्रियों ने भी रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >