शराब अड्डे के पास मिला राजमिस्त्री का शव, संदेहास्पद स्थिति में मौत

**प्रतिनिधि, साहिबगंज** : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद तसलीम (48) की मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. बताया जाता...

प्रतिनिधि, साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद तसलीम (48) की मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. बताया जाता है कि तसलीम शराब का सेवन करता था. मंगलवार को पश्चिम रेलवे फाटक के समीप चार सिग्नल के पास स्थित शराब अड्डे के निकट से परिजन उसका शव घर लेकर पहुंचे.

मौत के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसकी मौत हुई है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. परिजनों की ओर से मामले की सूचना थाना को नहीं दी गयी है. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >