जिले में 82 प्रतिशत मतदाताओं की हुई मैपिंग, डेढ़ लाख से अधिक अनमैप्ड

राजमहल विधानसभा क्षेत्र में कुल 362722 मतदाता हैं. इनमें से 311300 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी

साहिबगंज.

साहिबगंज जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बूथों पर मतदाताओं की मैपिंग एवं सत्यापन का कार्य जारी है. जिला निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 878274 मतदाताओं में से अब तक 720745 मतदाताओं की सफलतापूर्वक मैपिंग की जा चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 82 प्रतिशत है. वहीं 157529 मतदाता अब तक अनमैप्ड पाए गए हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है. विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो राजमहल विधानसभा क्षेत्र में कुल 362722 मतदाता हैं. इनमें से 311300 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, जबकि 51422 मतदाता अनमैप्ड हैं. दूसरी ओर बोरियो विधानसभा क्षेत्र में कुल 290290 मतदाता दर्ज हैं. यहां 223848 मतदाताओं की मैपिंग की गयी है, जबकि 66442 मतदाता अनमैप्ड श्रेणी में हैं. बरहेट विधानसभा क्षेत्र में कुल 225262 मतदाताओं का नाम दर्ज है. इनमें 185597 मतदाताओं की मैपिंग की गयी है जबकि 39665 मतदाता अन्य मैप्ड श्रेणी में है. निर्वाचन विभाग की ओर से बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है. शेष मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >